
एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

एपेजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर ने एपेजी एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी के सम्मानित नेतृत्व और डॉ. नेहा बर्लिया जी के मार्गदर्शन में देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।
समारोह की शुरुआत स्कूल की इंचार्ज श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्रेरक और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया गया।
इस कार्यक्रम में कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण समूह गान प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण गौरवमय हो उठा । जहाँ एक ओर यूकेजी के विद्यार्थी अविश जैन ने भारत देश पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की, वहीं प्री-प्राइमरी विंग ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा छठी के एक देशभक्ति समूह नृत्य ने इस उत्सव में और अधिक रंग और उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा चौथी और पांचवीं द्वारा “वन अर्थ, नो बाउंड्रीज़” (एक पृथ्वी, कोई सीमा नहीं) विषय पर प्रस्तुत किया गया एक सार्थक संगीत नाटक था। इस प्रस्तुति ने भौगोलिक सीमाओं से परे मानवता के लिए एकता, सद्भाव, शांति और सम्मान का एक शक्तिशाली संदेश दिया।
इन गौरवपूर्ण पलों में उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए, श्रीमती सिमरनजीत कौर ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के लिए एकता, जिम्मेदारी और प्रेम के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदेल जी ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों और उत्साही भागीदारी के लिए बधाई दी।
अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ, जिससे सभी के मन में मातृभूमि के प्रति गर्व, एकता और प्रेम की एक नई भावना जागृत हुई।



