पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे स्कूल में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सुश्री सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक नेतृत्व तथा आशीर्वाद से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय का वातावरण भक्तिमय संगीत और श्रीकृष्ण के जयकारों से गूँज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल श्री यशपाल शर्मा द्वारा प्रार्थना से किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्रों ने मधुर प्रार्थना प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के छात्रों द्वारा जन्माष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रिंसिपल श्री यशपाल शर्मा जी, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती आरती शोरी भट् जी द्वारा झुलाया गया झूला समारोह रहा। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को झूला झुलाकर सभी ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके पश्चात स्कूल के छात्रों द्वारा मनमोहक जन्माष्टमी भजन प्रस्तुत किए, जिनकी मधुर स्वर-लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया।
कक्षा पाँचवीं की छात्रा ने भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रिंसिपल श्री यशपाल शर्मा जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय मैनेजमेंट ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा प्रसाद वितरण कर उत्सव की खुशियों को सभी के साथ साझा किया।

Related Articles

Back to top button