
एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर में एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी के प्रेरणादायी नेतृत्व तथा डॉ. नेहा बर्लिया जी के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।इस सत्र का संचालन पीआईएमएस (PIMS)अस्पताल की प्रोफेसर डॉ. अनुराधा बंसल, एनेस्थीसिया विभाग की अध्यक्ष डॉ. आशा आनंद तथा उनकी विशेषज्ञ टीम ने किया।विशेषज्ञों ने हृदयाघात जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सीपीआर देने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतिभागियों को छाती पर दबाव (Chest Compressions) तथा रेस्क्यू ब्रीदिंग (Rescue Breathing) की सही तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया। विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया तथा जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने का आत्मविश्वास अर्जित किया।इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल जी ने सभी संसाधन विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।यह कार्यक्रम विद्यालय की स्वास्थ्य जागरूकता, सुरक्षा तथा समग्र शिक्षा के प्रति
प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा, जिसके माध्यम से विद्यालय परिवार को आवश्यक जीवनरक्षक कौशलों से सशक्त बनाया गया। जीवनरक्षक कौशलों से सशक्त बनाया गया।