पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में पक्षी प्रवास पर ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन

एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डॉ. नेहा बर्लिया जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर द्वारा ब्रिटिश काउंसिल के (Recognition of International Dimension in Schools) (RIDS) पहल के अंतर्गत “Flight Beyond Frontiers” विषय पर श्रीलंका के सहयोग से पक्षी प्रवास पर एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर के प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुरजीत सिंह ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों को पक्षियों के प्रवास, उनके मार्ग-निर्धारण की तकनीकों, आवास स्थलों तथा लंबी यात्राओं के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों की विषय के प्रति समझ को और समृद्ध करने के लिए एक ज्ञानवर्धक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया तथा विषय से संबंधित अनेक जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे। इस संवादात्मक सत्र ने विद्यार्थियों में पक्षियों, उनके प्राकृतिक आवासों तथा उनके संरक्षण के प्रति जिज्ञासा और जागरूकता को बढ़ावा दिया।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल जी ने डॉ. सुरजीत सिंह के बहुमूल्य योगदान की सराहना की तथा विद्यार्थियों को प्रकृति को समझने और उसकी रक्षा करने के महत्व पर प्रेरणादायी विचार सांझा किए।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक समृद्ध एवं प्रेरणादायी सीखने का अनुभव सिद्ध हुआ। इसने उन्हें पक्षियों की अद्भुत दुनिया को जानने तथा यह समझने के लिए प्रेरित किया कि प्रकृति भौगोलिक सीमाओं से परे मानवता को एक-दूसरे से जोड़ती है।

Related Articles

Back to top button