
जालंधर; एलपीयू, श्रीनगर में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैपिंयन बनी। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप यूनिवर्सिटी के डायरेक्टरेट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोटर्स द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे भारत की यूनिवर्सिटीज़ का प्रतिनिधित्व करने वाले हज़ारों छात्र एथलीट्स ने हिस्सा लिया।
बेहतरीन अनुशासन, जुझारूपन और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए, एलपीयू ने पुरुषों और महिलाओं, दोनों ही वर्गों में कुल 23 मेडल्स हासिल किए, जिनमें 8 गोल्ड, 8 सिल्वर और 7 ब्रांज मेडल शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में पुरुषों के सांडा वर्ग में 12 और महिलाओं के सांडा वर्ग में 10 वज़न श्रेणियों में मुकाबले हुए, साथ ही दोनों ही वर्गों में ताओलू इवेंट्स भी आयोजित किए गए।
इस टूर्नामेंट में सभी वर्ग में बेहद कड़े मुकाबले और शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें एथलीट्स ने कई चुनौतीपूर्ण दौर पार किए। एलपीयू के एथलीट्स ने पूरी चैंपियनशिप के दौरान लगातार तकनीकी कौशल, मानसिक मज़बूती और प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया, और अंत में ओवरऑल चैपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
इस शानदार उपलब्धि पर एथलीट्स और कोचों को बधाई देते हुए, एलपीयू के संस्थापक चांसलर और संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “खेल अनुशासन, जुझारूपन, नेतृत्व क्षमता और दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने का साहस पैदा करते हैं। इस तरह की उपलब्धियाँ न केवल खेल कौशल को दर्शाती हैं, बल्कि हमारे छात्रों के चरित्र की मज़बूती और उनके दृढ़ संकल्प को भी ज़ाहिर करती हैं। एलपीयू में, हम एक ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहाँ प्रतिभा को सही मार्गदर्शन, बेहतरीन बुनियादी ढाँचा और बड़े से बड़े मंचों पर पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।”
वुशू, जिसे आमतौर पर कुंग-फू के नाम से भी जाना जाता है, विभिन्न चीनी मार्शल आर्ट शैलियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक सामूहिक शब्द है। पिछले कुछ वर्षों में, यह एक विश्व-मान्यता प्राप्त प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित हुआ है, जिसे दुनिया भर में हज़ारों लोग इसके अनूठे खेल कौशल, अनुशासन और तकनीक के मेल के कारण पसंद करते हैं। खेल वुशू को मुख्य रूप से दो प्रमुख श्रेणियों में बाँटा गया है: ताओलू (नियमित प्रदर्शन या रुटिन कंपीटिशन) और सांडा (मुक्त मुकाबला या फ्री फाइटिंग कंपीटिशन)।
यह शानदार उपलब्धि एलपीयू में छात्र एथलीट्स को प्रदान किए गए बेजोड़ अवसरों और संसाधनों का ही परिणाम है। ओलंपिक-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, विश्व-स्तरीय कोचिंग, स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप, विशेष ट्रेनिंग सुविधाएँ, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर और व्यापक प्रशासनिक सहयोग प्रदान करके, एलपीयू ने खुद को भारत के प्रमुख खेल केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित किया है।
शैक्षणिक सत्र 2026 से 2027 के लिए एडमिशन जारी होने के साथ, खेल प्रेमियों को सलाह दी जाती है कि सीटें भर जाने से पहले ही आवेदन कर दें।