भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बुधवार को कोर्ट में बेहद अहम सुनवाई होने जा रही है इस हाई-प्रोफाइल केस में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार अब देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है परिवार का कहना है कि उन्हें स्थानीय जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए आज कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं कोर्ट के फैसले से ही यह साफ होगा कि ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम होगा या नहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है मूल रूप से नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव बीती 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था ट्विशा के परिजनों का सीधा आरोप है कि उनके ससुराल वाले रसूखदार हैं ट्विशा के ससुर पूर्व जज रह चुके हैं, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन और पुलिस शुरुआती जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं पीड़ित परिवार ने एम्स भोपाल की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर असंतोष जताया है परिजनों का दावा है कि ट्विशा के शव पर चोट के कई गहरे निशान थे, जो सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हैं इसी वजह से परिवार लगातार अड़ा हुआ है कि ट्विशा के शव का दिल्ली एम्स में दोबारा (सेकंड) पोस्टमार्टम कराया जाए