एसोसिएशन ऑफ़ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के अंतर्गत एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई 2026 को राम शरणम आश्रम
, काला संघियां रोड में परिवार मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, “सावन मनभावन” सांस्कृतिक कार्यक्रम, निःशुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर तथा डेंटल चेकअप कैंप लगाया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। साथ ही सावन मनभावन कार्यक्रम के अंतर्गत आम, जामुन एवं खीर का वितरण भी किया जाएगा।

बैठक के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली एन. के. महेन्द्रू ने क्लब द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना करते हुए क्लब के अध्यक्ष सोम दत्त टांगड़ी को बधाई दी तथा उन्हें इंटरनेशनल पिन लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसेवा करता रहेगा।

बैठक में अध्यक्ष सोम दत्त टांगड़ी, सचिव ओम प्रकाश लूथरा, कोषाध्यक्ष कीमती लाल, पीआरओ दर्शन लाल पिशोरिया, चीफ एडवाइज़र जी. डी. कुंद्रा, विमल विज, रमेश कुमार, अजय गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में क्लब पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों से 12 जुलाई को आयोजित परिवार मिलन समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।