
एसबीआई लाइफ ने हरियाणा में बढ़ाया विस्तार, पंचकूला में नई शाखा शुरू होने से जीवन बीमा तक पहुँच होगी आसान

चंडीगढ़, अक्टूबर, 2026: देश की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में शामिल एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने हरियाणा के पंचकूला जिले में नई शाखा शुरू की है। इसका उद्देश्य ग्राहकों तक व्यापक जीवन बीमा समाधानों की पहुँच आसान बनाना और क्षेत्र में बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एसबीआई लाइफ की नई शाखा ग्राउंड फ्लोर, म्युनिसिपल नंबर 3W116DF9, 1022/3, जेडएल राम नगर, कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा-133302 में स्थित है। इस शाखा के जरिए कंपनी क्षेत्र के ग्राहकों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित कर सकेगी और उन्हें जीवन बीमा सेवाओं तक आसान पहुँच उपलब्ध करा सकेगी।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चंडीगढ़ रीजन के रीजनल डायरेक्टर श्री अभिषेक मजूमदार ने नए ब्रांच ऑफिस का उद्घाटन किया।
कंपनी के मुताबिक, लोगों और परिवारों की वित्तीय जरूरतें लगातार बदल रही हैं। ऐसे में ग्राहकों के साथ जमीनी स्तर पर बेहतर संपर्क स्थापित करने से उनकी वित्तीय सुरक्षा और दीर्घकालिक जरूरतों को समझने में मदद मिलती है। पंचकूला में नई शाखा शुरू करना स्थानीय समुदाय तक जीवन बीमा समाधानों और सेवाओं की पहुँच बढ़ाने की दिशा में कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है। इससे ग्राहकों को पॉलिसी संबंधी सहायता और बेहतर वित्तीय योजना बनाने के लिए सुविधाजनक केंद्र उपलब्ध होगा।
नई शाखा के माध्यम से एसबीआई लाइफ का लक्ष्य ग्राहकों को ऐसे बीमा समाधान उपलब्ध कराना है, जो उनके प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और दीर्घकालिक लक्ष्यों को अधिक विश्वास के साथ पूरा करने में मदद करें। कंपनी ने कहा कि वह क्षेत्र में ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार सुलभ और बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने पर ध्यान देती रहेगी। इसके साथ ही 2047 तक ‘सबके लिए बीमा’ के आईआरडीएआई के विजन को आगे बढ़ाने में भी योगदान देगी।
एसबीआई लाइफ की हरियाणा में पहले से मौजूदगी है और पूरे राज्य में उसकी कुल 34 शाखाएँ हैं। कंपनी डिजिटल तकनीक आधारित सेवाओं और मजबूत ग्राहक सेवा नेटवर्क के साथ विभिन्न प्रकार के जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराती है। पंचकूला की नई शाखा में पॉलिसी संबंधी सेवाओं, नवीनीकरण और क्लेम से जुड़े सवालों में सहायता जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। इससे ग्राहकों के लिए अपनी जीवन बीमा जरूरतों का प्रबंधन करना आसान होगा।


