Sliderअन्य राज्य

सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत, एयर इंडिया प्लेन क्रैश में एक आदमी भी जिंदा नहीं बचा

गुजरात : अहमदाबाद शहर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट, जिसने दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, महज 9 मिनट बाद क्रैश हो गई। विमान करीब 625 फीट की ऊंचाई पर था, जब वह नियंत्रण खो बैठा और हॉर्स कैंप क्षेत्र के पास जोरदार धमाके के साथ जमीन से टकरा गया हादसे में सभी 242 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 232 यात्री, 2 पायलट, और 10 क्रू मेंबर शामिल थे विमान में सवार लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अब भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।जैसे ही विमान नीचे गिरा, वह आग के भीषण गोले में तब्दील हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद घटनास्थल पर धुएं के गुबार और मलबे के ढेर देखे गए।विमान सिविल अस्पताल के नजदीक स्थित हॉर्स कैंप इलाके में गिरा, जो कि शहर का घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इससे आसपास रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरते समय विमान से अजीब आवाजें आ रही थीं, और फिर एक जोरदार धमाका हुआ

Related Articles

Back to top button