Sliderपंजाब

अमृतसर पहुंचे सांसद अमृतपाल, दादी के अंतिम संस्कार के लिए तीन घंटे की पैरोल मिली

जालंधर: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को शनिवार सुबह पुलिस टीम असम से लेकर अमृतसर पहुंची। इसके बाद उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी से उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया जा रहा है। वहां वे अपनी दादी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे।शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे अमृतपाल की फ्लाइट श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई। अमृतपाल सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच फिलहाल एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही रखा गया।दादी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाया गया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाने के दौरान भी पुलिस की निगरानी है। अदालत ने अमृतपाल सिंह की पैरोल के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सरकार को विशेष अधिकार दिए हैं। आदेश के अनुसार, यदि अंतिम संस्कार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ती है या कोई अप्रिय घटना होती है, तो पुलिस उसे तुरंत संस्कार स्थल से हटा सकती है।

Related Articles

Back to top button