

Delhi; भारतीय क्रिकेट टीम के लिए Asian Games 2026 से पहले होटल और सुविधाओं को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। Indian Olympic Association (IOA) ने क्रिकेट के लिए किसी भी तरह की विशेष व्यवस्था करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब BCCI के सामने दो विकल्प हैं—या तो खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से तय आधिकारिक होटल में ठहराया जाए या फिर बोर्ड खुद उनके रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की पूरी व्यवस्था करे।IOA ने साफ कर दिया है कि Asian Games में शामिल सभी 36 खेलों के खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। क्रिकेट को अलग से सुविधाएं देने के लिए IOA आयोजकों पर दबाव नहीं बनाएगा।IOA के CEO रघुराम अय्यर ने बताया कि BCCI ने सुविधाओं का जायजा लेने के लिए एक एडवांस टीम जापान भेजने पर विचार किया है। उन्होंने कहा, ‘BCCI CEO हेमांग अमीन ने हमसे संपर्क किया था और हमारी अच्छी बातचीत हुई। वे सुविधाओं का आकलन करने के लिए जापान में एक एडवांस टीम भेजने पर विचार कर रहे हैं। IOA को इससे कोई समस्या नहीं है। उनके आकलन के आधार पर वे तय कर सकते हैं कि उन्हें आयोजकों की सुविधाओं का इस्तेमाल करना है या अपनी व्यवस्था करनी है



