Sliderअन्य राज्य

रिहायशी इमारत के मीटर रूम में लगी भीषण आग

ठाणे : नवी मुंबई के पाम बीच रोड पर स्थित एक ऊंची इमारत में आज सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। घटना के वक्त इमारत के इलेक्ट्रिक मीटर रूम से निकला घना धुआं ऊपर की मंजिलों तक फैल गया था जिससे निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।उन्होंने बताया कि आग वाशी-बेलापुर पाम बीच रोड पर स्थित बेवर्ली पार्क सोसाइटी में लगी। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के ‘B’ विंग में ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद मीटर बॉक्स रूम से निकला घना धुआं आठवीं मंज़िल तक फैल गया था। उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

Related Articles

Back to top button