अंतराष्ट्रीय

कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानी समर्थकों और भारतीय समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई

    ब्रैम्पटन:  कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानी समर्थकों और भारतीय समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की घटना हुई है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि खालिस्तानी समर्थक मंदिर के बाहर इकट्ठा होकर भारत सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं और निझर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस पर भारतीय समर्थकों ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए,  जिसके बाद खालिस्तान समर्थक गुस्से में आ गए और उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इस बीच, वे मंदिर के अंदर भी चले गए।मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तानियों ने कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है. खालिस्तानियों ने उन लोगों को भी नहीं छोड़ा जो वहां पूजा करने आए थे. खालिस्तानियों द्वारा यह नापाक हरकत कनाडा के ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में हुआ है. हालांकि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को मंदिर में हिंदू भक्तों पर हुए हमले की निंदा की है. बता दें कि इससे पहले ट्रूडो ने दिवाली सेलिब्रेशन भी किया था. लेकिन सवाल उठता है कि क्या सिर्फ निंदा से हो जाएगा. क्योंकि कनाडा में आए दिन हिंदूओं को निशाना बनाया जाता है. मंदिर को भी खूब निशाना बनाया जाता है और इसके दिवारों पर अपशब्द और इसके अंदर तोड़फोड़ की जाती है.ट्रूडो ने कहा, “ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में आज हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है.” उन्होंने “समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए त्वरित कार्रवाई” करने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया.इस के बाद हिन्दू फोरम एक मार्च निकला  और उधर भारत ने कहा की भारतीयों की सुरक्षा को यकीनी बनाई जये

Related Articles

Back to top button