
कांगो में हुआ बड़ा विमान हादसा

कांगो: मध्य अफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है, जिसमें दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों सहित कुल 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह विमान दक्षिण-पश्चिम शहर किक्विट से कांगो की राजधानी किंशासा लौट रहा थाकांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने इस दुर्घटना और मौतों की पुष्टि की है। हादसे में मारे गए दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में देश की सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कातालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलियाशामिल हैं।स्थानीय अधिकारियों और सेना के बयान के अनुसार, जब यह विमान किंशासा लौट रहा था, तभी इसमें कथित तौर पर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद यह केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्यों व क्रू मेंबर्स तथा दोनों सैन्य जनरलों की मौके पर ही मौत हो गई।



