Sliderअन्य राज्य

कपड़ा बाजार में देर रात लगी भीषण आग, दुकानें जलकर खाक

गुजरात : गुजरात के कपड़ा उद्योग के गढ़ सूरत में देर रात एक बहुमंजिला कपड़ा बाजार में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 12 से अधिक दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। इस बड़े हादसे में आग पर काबू पाने के दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया कि आग आधी रात के आसपास श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में लगी और छठी मंजिल पर स्थित दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां और करीब 150 दमकलकर्मियों व अधिकारियों को तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि सात से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया।

Related Articles

Back to top button