

दिल्ली: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर आई है। आज 1 सितंबर से जारी नए रेट के मुताबिक,कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। देश भर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक पूरे देश में लागू हो गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम रसोई बजट को बड़ी राहत मिली है।इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर ₹2747.50 का हो गया है, जो कल तक ₹2738 का था। चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर ₹2916.50 हो गई है, जबकि कल तक यह ₹2906 का बिक रहा था।



