Sliderअन्य राज्य

नकली नोट छापने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश

बैंगलोर: बेंगलुरु दक्षिण जिले की पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 31 अगस्त को की गई। पुलिस के अनुसार इस रैकेट का खुलासा तब हुआ जब रामनगर टाउन के ऐजूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सुनसान और नवनिर्मित मकान में अवैध रूप से जाली नोट छापे जाने की गुप्त सूचना मिली थी।सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सातों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के नकली नोट से संबंधित कागजों के बंडल जब्त किए हैं जो अभी छपाई की प्रक्रिया में थे।

Related Articles

Back to top button