
दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग के चलते गैस तेल की सप्लाई ठप हुई है। इसी बीच 1 मई 2026 से ग्राहकों को मंहगाई का तगड़ा झटका लगा है जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है और 999 रुपये तक कीमत बढ़ा दी गई है। मई की शुरूआत में ही 19 किलो वाला गैस सिलेंडर महंगा हो गया है लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। जानते है आपके शहर में कितना महंगा हुआ है।कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है और मई महीने की शुरूआत में ही मंहगाई का करारा झटका दिया है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के अनुसार जानते है प्रमुख शहरों में अब सिलेंडर की नई कीमत कितनी हो गई है।दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 तक बढ़ गई है। कोलकाता में ₹994 की बढ़ोतरी की गई है और अब कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 से बढ़कर ₹3,202 में मिलेगा। मुंबई में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भारी बढोतरी की गई है और अब ₹2,031 से बढ़कर ₹3,024 हो गया है।