संस्कृति के.एम.वी. स्कूल में ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘श्रम की गरिमा’ विषय पर विभिन्न विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में मेहनत के प्रति सम्मान तथा समाज में श्रमिकों के अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा।
मुख्य उद्देश्य – रचनात्मकता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कक्षाओं में क्रियात्मक एवं कलात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को रचनात्मक कलाकृतियों तथा सुंदर ‘थैंक यू बुके’ के माध्यम से व्यक्त किया, जो सामुदायिक सहायकों के प्रति आभार का प्रतीक थे। विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग के माध्यम से कृतज्ञता से भरे संदेश साझा किए। साथ ही पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन के जरिए उन्होंने ‘श्रम की गरिमा’ के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मोंगा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमें हर उस व्यक्ति के कठिन परिश्रम को सम्मान देने और सराहने की प्रेरणा देता है, जो अपने श्रम से समाज को सशक्त बनाता है । इस प्रकार की गतिविधियाँ
विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और सुदृढ़ करती हैं ।