

जालंधर कैंट: सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र ने केंद्रीय विद्यालय नंबर-2, जालंधर कैंट में आयोजित करियर फेयर एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर केंद्र की ओर से एक जानकारीपूर्ण स्टॉल लगाया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न संगीत एवं नृत्य पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। स्टॉल को विद्यार्थियों की ओर से भरपूर प्रतिक्रिया मिली। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने संगीत एवं नृत्य शिक्षा में रुचि दिखाते हुए पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा दाखिले के लिए पंजीकरण करवाया।
कार्यक्रम के दौरान जालंधर में आगामी 7 मार्च को खुलने वाले ध्यान कक्ष स्कूल ऑफ इक्वैलिटी एंड ईवन साइटेडनेस के बारे में भी जानकारी साझा की गई। इस अनूठी पहल को विद्यार्थियों एवं आगंतुकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और उन्होंने स्कूल की अवधारणा एवं उद्देश्य को जानने में विशेष रुचि दिखाई।
यह कार्यक्रम संगीत, नृत्य, शिक्षा एवं ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।



