जम्मू: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी कश्मीर के खिलाफ कश्मीर में बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में छापामारी की. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने के कथित प्रयासों की जांच के सिलसिले में की गई एनआईए की टीमें, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से, श्रीनगर के लाल बाजार इलाके और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं छापामारी किए गए स्थानों में शोपियां जिले के ज़ैनापोरा के मुलू चित्रगाम इलाके में एक व्यक्ति का घर भी शामिल है