
दिल्ली: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर इजाफा किया गया है। पिछले 10 दिनों के अंदर यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। लगातार बढ़ती फ्यूल कीमतों ने आम लोगों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।गौरतलब है कि 16 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले अप्रैल 2022 के बाद लंबे समय तक फ्यूल रेट लगभग स्थिर बने हुए थे। हालांकि मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले तेल कंपनियों ने कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की राहत दी थी।