
Sliderअन्य राज्य
कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत

उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को शादी समारोह में जा रही एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दीपुलिस के अनुसार, यह हादसा अपराह्न करीब एक बजे अर्जुन मोड़ के पास हुआ। कुर्छोला से जखोली की ओर जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल जिला आपदा मोचन बल और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया


