Sliderपंजाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे का शेड्यूल जारी

मानसा: नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे का शेड्यूल तय हो गया है। इस शेड्यूल के अनुसार, अमित शाह 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मानसा पहुंचेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1:15 बजे संगरूर और दोपहर 3:15 बजे गुरदासपुर जाएंगे।गौरतलब है कि मानसा में परविंदर झोटा की हत्या हुई थी, गुरदासपुर में बिक्रमजीत की हत्या की गई थी, जबकि संगरूर में गुलजार सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। ये तीनों नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता थे। हालांकि, पहले अमित शाह के मानसा दौरे का विरोध किए जाने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह ने अमित शाह के दौरे का स्वागत करने की बात कही है। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति अमित शाह के दौरे का विरोध न करे।
भीम सिंह ने कहा कि केवल केंद्र सरकार ही उनके परिवार को इंसाफ दिला सकती है। उन्हें किसी और से कोई उम्मीद नहीं है।

Related Articles

Back to top button