Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशान यात्रियों का दर्द छलका

दिल्ली :दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक और जनपथ समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं यह सभी स्टेशन गुरुवार को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से अगले आदेश तक बंद रहेंगे ऐसे में यात्रियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यात्रियों को सुबह से ही परेशानियां हो रही हैं यात्रियों ने सरकार से जल्द से जल्द इस मामले में कदम उठाने की मांग की है इससे पहले बुधवार को भी यह 16 मेट्रो स्टेशन बंद रहें थे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे काकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन की वजह से यह मेट्रो स्टेशन सुरक्षा के लिहाज से बंद किए गए हैं यात्रियों का कहना है कि हमें आने-जाने में परेशानी हो रही है लोगों को लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ता है हम कब तक इस परेशानी का सामना करते रहेंगे सरकार को कदम उठाने चाहिए, लेकिन उन्हें यह भी देखना चाहिए कि लोगों को कितनी दिक्कत हो रही है यात्रियों का कहना है कि कैब और ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है लेकिन किराया महंगा है कैब के रेट 400 रुपए तक चले गए हैं ऐसे में परेशानियों पर यात्रियों ने जल्द समाधान की मांग की है

Related Articles

Back to top button