Sliderराष्ट्रिय

बीयर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

दिल्ली: छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में रंजनगांव फाटा के पास शुक्रवार को एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक वाकया सामने आया। यहां बीयर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल होकर वहीं पड़ा कराह रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसकी मदद करने की बजाय बीयर की बोतल और पेटियां लूटनी शुरू कर दीं। यह नजारा किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं लग रहा था।ट्रक के पलटते ही सड़क पर बीयर की बोतलें और कैन फैल गए. मौके पर मौजूद लोगों ने एक बार भी ड्राइवर की तरफ ध्यान नहीं दिया। कोई यह देखने नहीं रुका कि ड्राइवर जिंदा है या उसे तुरंत इलाज की जरूरत है।इसके उलट, लोग अपनी गाड़ियां रोक कर बीयर की पेटियां और बोतलें उठाने में लगे हुए थे। कोई बोतलें कपड़ों में छिपा रहा था, कोई पूरा कार्टन सिर पर लेकर भाग रहा था तो कुछ लोग अपनी बाइक और कार की डिग्गी में पेटियां भर रहे थे। ट्रक पलटते ही सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई, और लोगों ने गाड़ियों को बीच रास्ते में ही रोक दिया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते दिखाई दिए, जबकि बाकी लोग बीयर की बोतलें समेटने में जुटे थे। ट्रक की हालत खराब थी और ड्राइवर दर्द से तड़प रहा था, लेकिन भीड़ को केवल मुफ्त की बीयर की चिंता थी।

Related Articles

Back to top button