Sliderपंजाब

केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाए अपने जौहर

आज दिनांक 17.07.25 को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, एलपीयू फगवाड़ा, जालंधर में चल रही केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन छात्राओं ने से निशानेबाजी , वॉलीबाल ,खो-खो और हैंडबॉल के अंडर-14,17 और 19 मुकाबलों में अपनी खेल क्षमताओं और अद्वितीय प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

पाँच दिन तक चलने वाले इस खेल आयोजन में सभी खिलाड़ी अपने-अपने संभाग को अगले दौर में पहुँचाने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं, साथ ही सच्ची खेल भावना का भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

खो-खो के मुकाबलों में कई रोमांचक पल देखने को मिले। अंडर-14 बालिका वर्ग के दूसरे दौर के पहले मैच में रायपुर ने जम्मू को 14-0 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे मैच में बेंगलुरु ने रांची को 09-05 से पराजित किया। तीसरे मैच में जबलपुर ने गुरुग्राम को 11-05 से मात दी और इसी वर्ग में एर्नाकुलम, जयपुर ,गुवाहाटी और हैदराबाद ने अपने –अपने संभाग को जीत दिलाई | अंडर- 17 बालिका वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बेंगलुरु ने चंडीगढ़ को 10-06 से , जयपुर ने कोलकाता को 08-05,एर्नाकुलम ने मुम्बई को 09-07,आगरा ने पटना को 07-06,चेन्नई ने अहमदाबाद को 12-02, जबलपुर ने गुरुग्राम को 09-07 और दिल्ली ने रांचीको 14-09 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन वॉलीबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग के दूसरे दौर के मैचों में रांची,वाराणसी,आगरा, चेन्नई,और हैदराबाद संभाग की टीम विजयी रहीं | वॉलीबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग में जयपुर, भुवनेश्वर एर्नाकुलम,चेन्नई ,लखनऊ,बेंगलुरु,जम्मू जबलपुर, मुम्बईऔर देहरादून संभाग ने अपने-अपने मैच जीते | रोमांचक मुकाबलों को देख दर्शक काफी उत्साहित हुए |

हैंडबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग प्रतियोगिता मुम्बई, जबलपुर ,हैदराबाद और पटना तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में आगरा,हैदराबाद,रायपुर,पटना, वाराणसी,दिल्ली,बेंगलुरु और भोपाल के खिलाड़ियों ने अपने दमखम का लोहा मनवाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया |

प्रतियोगिता के आयोजकों ने दर्शकों और खिलाड़ियों की सराहना की और कहा कि आगामी दिनों में
और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की प्रतिभागियों ने अपनी एकाग्रता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न संभागों की प्रतिभागियों ने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधते हुए दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। प्रतियोगिता में तकनीकी दक्षता और मानसिक संतुलन की मिसाल देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button