Sliderराष्ट्रिय

क्रूज शिप पर फैले इस वायरस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचाई खलबली

दिल्ली: दुनिया अभी कोविड के जख्मों से पूरी तरह उभरी भी नहीं थी कि हंतावायरस के एक खतरनाक स्ट्रेन ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नींद उड़ा दी है। एक क्रूज शिप पर फैले इस वायरस ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा दी है क्योंकि इससे संक्रमित यात्री दुनिया के कम से कम 12 अलग-अलग देशों में पहुंच चुके हैं।बता दें कि यह पूरा मामला अप्रैल महीने में शुरू हुआ जब MV Hondius नाम की एक क्रूज शिप अर्जेंटीना के उशुआइया बंदरगाह से रवाना हुई। जहाज पर सवार दो डच यात्री दक्षिण अमेरिका में पक्षी देखने के लिए एक ‘लैंडफिल’ (कचरा क्षेत्र) गए थे। वहां वे चूहों के संपर्क में आए और संक्रमित हो गए। जहाज पर लगभग 150 लोग सवार थे। धीरे-धीरे यह वायरस एक से दूसरे यात्री में फैलने लगा। अब तक 5 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 3 लोगों की दुखद मौत हो गई है।आमतौर पर हंतावायरस चूहों के मल-मूत्र या लार से फैलता है लेकिन इस बार मिला ‘एंडीज स्ट्रेन’ अधिक डरावना है। चिली के वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्ट्रेन खांसने, छींकने, या एक ही ग्लास/स्ट्रॉ से पानी पीने से भी फैल सकता है। अध्ययन बताते हैं कि संक्रमित व्यक्ति के पार्टनर को संक्रमण का खतरा घर के अन्य सदस्यों के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होता है। जब मरीज बहुत बीमार होता है तो उसके शरीर के तरल पदार्थों में वायरस की मात्रा बहुत अधिक होती है।

Related Articles

Back to top button