Sliderपंजाब

चंडीगढ़ में काफी समय से से ED की कार्रवाई जारी

मोहाली-चंडीगढ़ में 24 घंटे बाद भी इनफोर्समेंट डॉयरेक्टोरेट की रेड जारी है। गुरुवार को ई.डी. ने पंजाब और हरियाणा में 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। अधिकारियों ने बताया कि मोहाली और चंडीगढ़ में सनटेक सिटी परियोजना, अजय सहगल, ए.बी.एस. टाऊनशिप्स, अल्टस बिल्डर्स धीर कंस्ट्रकशंस और अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगियों से जुड़े करीब 12 स्थानों पर धनशोधन निवारण अधिनियम (पी.एम.एल.ए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एजैंसी नितिन गोहल नामक व्यक्ति के परिसरों पर भी छापे मार रही ईडी ने चंडीगढ़ और मोहाली में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए बड़े रियल एस्टेट नेटवर्क, बिल्डरों और कथित बिचौलियों को जांच के दायरे में लिया है, जिसके बाद एक नैटवर्क में शामिल बिल्डर के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा का नाम भी सामने आया है। इसी दौरान केंद्रीय एजेंसी ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि धीर कंस्ट्रक्शन के मालिक गौरव धीर ने सनटैक प्रोजैक्ट्स के माध्यम से एल्टस स्पेस बिल्डर्स से प्रोजैक्ट खरीदा, जिसकी वैल्यू 130 करोड़ रुपए लगाई गई। एजैंसी के अनुसार वैल्यू लगाने में करीब 170 करोड़ रुपए अंडर वैल्यू रखी गई। गौरव धीर पंजाब में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष Aman Arora का करीबी बताया जाता है

Related Articles

Back to top button