Sliderअन्य राज्य

खदान में गिरा 40 फीट ऊंचा पहाड़, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत

कर्नाटक: राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक पत्थर की खदान में काम करने के दौरान एक विशालकाय चट्टान ढह गई। इस हादसे में बिहार के रहने वाले सात प्रवासी श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।पुलिस के अनुसार यह हादसा तड़के बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदापट्टन में हुआ। उसने बताया कि सभी एक स्टोन क्रशर पर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पुलिस ने बताया कि चट्टान के गिरने के बाद ये सभी उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button