Sliderपंजाब

मैचों पर सट्टा लगाने वाले का पर्दाफाश

दिल्ली: आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टेबाजी का काला खेल खेलने वालों पर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने तगड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो न केवल क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाता था, बल्कि भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल हवाला की मोटी रकम को इधर-उधर करने के लिए भी करता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान लुधियाना के ग्रेवाल कॉलोनी निवासी शुभम दीक्षित और न्यू करतार नगर निवासी विकास महिता के रूप में हुई है।पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली जब गश्त के दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि शहर में कुछ लोग सक्रिय हैं जो आईपीएल की आड़ में लोगों को ठग रहे हैं। ये आरोपी मासूम लोगों को पैसों का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन खातों में हवाला के जरिए अवैध पैसा मंगाकर धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इनके कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपये की नकदी और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button