Sliderअन्य राज्य

गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला

गुजरात: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरमगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए श्रद्धालुओं को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि 6 तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डम्पर चालक की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में 4 महिलाएं शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button