Sliderराष्ट्रिय

PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, 2.5 घंटे में दिल्ली टू देहरादन

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस का लोकार्पण करके इसे जनता को समर्पित करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी सिर्फ ढाई से 3 घंटे की रह जाएगी, जबकि दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर-देहरादून रूट से 6 घंटे लगते थे।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तर भारत का दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कहते हैं। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया है। यह 210 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 6 लेन का है, जिसे भविष्य में 12 लेन का बनाया जा सकता है।एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा फायदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि के लोगों को होगा। क्योंकि इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पर जाने वालों को सहूलियत दोगी, यानी इससे पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा मिलेगा

Related Articles

Back to top button