Sliderपंजाब

गुरु नगरी में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक

अमृतसर: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में इन्फ्लूएंजा और सांस संबंधी बीमारियों के मामलों के बीच अब अमृतसर में भी स्वाइन फ्लू के 2 मामले सामने आए हैं। पिछले करीब 10 दिनों के दौरान गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल 2 मरीजों की स्वाइन फ्लू संबंधी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक 65 वर्षीय महिला और एक 14 वर्षीय बच्चा शामिल है। दोनों मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। हालांकि दो केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और गुरु नानक देव अस्पताल प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 अगस्त को जारी एडवाइजरी के बाद जिले में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और सीवियर एक्यूट रैस्पिरेटरी इंफैक्शन की निगरानी और सख्त कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button