Sliderराष्ट्रिय

फर्जी बम धमकियों और साइबर अपराधों से निपटने के लिए बना D4C

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बढ़ते साइबर खतरों और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक नए ‘दिल्ली साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ का गठन किया है। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस केंद्र के तहत फर्जी बम-धमकी वाले ईमेल की जांच के लिए एक विशेष ‘होक्स बॉम्ब ईमेल इन्वेस्टिगेशन सेल’ और महिलाओं व बच्चों के ऑनलाइन अपराधों की रोकथाम के लिए ‘OCWC’ विंग बनाई गई है।नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह सेल VPN, गुमनाम रहने वाली टेक्नोलॉजी, स्पूफ्ड या गुमनाम ईमेल और बम की धमकी वाले झूठे ईमेल से जुड़े अपराधों की खास जांच करेगा। यह टेक्निकल पहचान, डिजिटल सबूत इकट्ठा करने और टेलीकॉम ऑपरेटरों, इंटरनेट इंटरमीडियरी और ईमेल सर्विस प्रोवाइडरों के साथ तालमेल बिठाने पर भी ध्यान देगा।D4C में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराधों के लिए भी एक खास विंग होगा जिसका काम महिलाओं और बच्चों को प्रभावित करने वाले टेक्नोलॉजी-आधारित अपराधों को रोकना, उनका पता लगाना और उनके खिलाफ कार्रवाई में तालमेल बिठाना होगा।

Related Articles

Back to top button