Sliderअन्य राज्य

गुवाहाटी मे रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, प्लास्टिक की थैलियों में मिला शव

असम : गुवाहाटी में बसिष्ठापुर इलाके के एक फ्लैट में 25 साल की शादीशुदा महिला की हत्या कर दी गई। उसका कटा हुआ सिर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर पॉलीथीन बैग में रखा हुआ मिला। मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार गोस्वामी के तौर पर हुई है। जांच करने वालों ने इस हत्या को बेहद बेरहम बताया है। उन्होंने कहा कि कातिल ने कथित तौर पर महिला का सिर काटकर पॉलीथीन बैग में रेफ्रिजरेटर में रखा और उसकी उंगलियां भी काट दी थीं।गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट के ADCP अनुराग शर्मा ने पुष्टि की कि इस घटना के मुख्य आरोपी, रिया के पति रामानुजन गोस्वामी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है और अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह अपराध शव मिलने से लगभग 48 घंटे पहले हुआ था।

Related Articles

Back to top button