जम्मू कश्मीर में पहली बार होंगे International Film Festival

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में पहली बार आयोजित होने जा रहे इंटरनैशनल फिल्म फैस्टिवल ऑफ जम्मू एंड कश्मीर-2026 में देश-विदेश के नामी फिल्मकारों और सिनेमा से जुड़े विशेषज्ञों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। महोत्सव के प्रतियोगिता वर्ग की फिल्मों के मूल्यांकन और पुरस्कारों के निर्णय के लिए प्रतिष्ठित ज्यूरी का गठन किया गया है।ज्यूरी में प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर एवं फिल्मकार संतोष सिवन, जर्मन फिल्मकार व क्यूरेटर डोरोथी वेनर, जापानी मीडिया उद्यमी एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार कीको बैंग, चर्चित निर्देशक श्रीराम राघवन तथा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्मकार हिमांशु शेखर खटुआ शामिल हैं। सभी ज्यूरी सदस्य प्रतियोगिता वर्ग की सभी फिल्मों का मूल्यांकन कर महोत्सव के पुरस्कारों का फैसला करेंगे।महोत्सव में पद्मश्री से सम्मानित निर्देशक-निर्माता और ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी तथा जम्मू-कश्मीर से जुड़े प्रसिद्ध निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक एवं संपादक विधु विनोद चोपड़ा विशेषातिथि के रूप में शामिल होंगे। चोपड़ा को 3 इडियट्स, पीके और मिशन कश्मीर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।



