
उत्तर प्रदेश : नामी गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत हो गई है अबान ने सड़क हादसे में जान गंवाई है, जो झांसी में हुआ हादसे में अबान के साथ उसका दोस्त सोनू भी मारा गया 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं मिली जानकारी के अनुसार, हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है अबान की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और बुरी तरह पिचक कई पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार सवार लोगों को निकालकर अस्तपाल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अबान और सोनू को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी हैमिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली अहमद से मिलने जा रहे थे लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए हाईवे पर उनकी कार बैलेंस बिगड़ने के कारण डिवाइडर से टकराई और पलट गई कार डिवाइडर से इतने जोरदार तरीके से भिड़ी कि उसका अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया घायलों के नाम मोहम्मद जैद और उमर हैं, वहीं तीसरे शख्स का नाम नहीं पता चला है पुलिस जांच करके पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ