Sliderपंजाब

व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

जालंधर: कोट रामदास नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक सुखदेव सिंह निवासी कोट रामदास मोहल्ला लिव-इन पार्टनर के साथ रहता था।जानकारी के मुताबिक सुखदेव ने आज काम से छुट्टी ली थी। जिसके चलते उसने घर में खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। पुलिस जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंध भेज दिया गया है।मृतक सुखदेव की लिव-इन पार्टनर परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पहली पत्नी और उनके बच्चों से परेशान होकर आत्महत्या की है। सुखदेव के पास खुद का लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिससे उसने खुद को गोली मार ली। परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने शिकायत लिखवाकर रखी हुई थी, जिसे आज उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस को देने के लिए जाना था।

Related Articles

Back to top button