Sliderअन्य राज्य

घर में चोरी, बाइक और गहने लेकर रफूचक्कर हुआ चोर.

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक नकाबपोश बदमाश एक सूने घर से बाइक और लाखों रुपए के आभूषण चुराकर गायब हो गया। आपको बता दें की घटना का वीडियो भी सामने आया है फुटेज में बदमाश चोरी करते हुए भी दिखाई दे रहा है और किसी को पता भी नहीं चला यह घटना मंगलवार रात की है। जिसका वीडियो गुरुवार की सुबह से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जिसके बाद दिल्ली में रह रहा परिवार रीवा पहुंचा और गुरुवार को इस मामले की शिकायत पुलिस से की है वहीं एसपी विवेक सिंह का कहना है कि यह घटना चिरहुला कॉलोनी की है। यहां पर रहने वाले सर्विस गुप्ता रीवा शहर से बाहर रहकर नौकरी करते हैं और उनके घर पर ताला लगा हुआ है चोर ने मैन गेट का ताला तोड़ा और बाइक सहित घर में रखे सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना पड़ोसियों ने दिल्ली में रह रहे परिवार को दी जिसके बाद गुरुवार को परिवार रीवा पहुंचा और थाने में मामले की शिकायत की है। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत 10 लाख रुपए के आसपास है अभी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button