Sliderअन्य राज्य

लुटेरी दुल्हन के झांसे में आया नौजवान, शादी के 4 दिन बाद सबकुछ लेकर हुई फरार

हरियाना:हरियाणा का एक युवक शादी करने के बाद पछता रहा है। अभी शादी के महज चार दिन ही हुए थे कि दुल्हन जेवरात और पैसे लेकर घर से फरार हो गई। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में विस्तार से।

दरअसल, यह मामला हरियाणा के रोहतक जिले का है। यहां एक युवक को शादी के बाद बड़ी धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा। युवक ने पंजाब की एक युवती से शादी की थी और इस शादी में उसने ढाई लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के केवल चार दिन बाद दुल्हन घर से सारे जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है और आरोपी दुल्हन सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button