Sliderपंजाब

चंडीगढ़ की कोर्ट में IRS अफसर पर सरेआम चलाई गोलियां

चंडीगढ़: यहां सेक्टर-43 जिला कोर्ट की दूसरी मंजिल पर गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मामला दोपहर करीब 2 बजे का है। कोर्ट में गोली चलने के बाद चीख-पुकार मच गई जब ससुर ने अपने अफसर दामाद की हत्या कर दी।

सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में 3 से 4 राउंड फायरिंग करते हुए आई.आर.एस. अफसर की सरेआम हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस व आला अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि आई.आर.एस. अफसर उसके निलंबित ए.आई.जी. ससुर ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना घरेलू विवाद के कारण हुई है। कोर्ट में पेशी के दौरान यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button