Sliderपंजाब

चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी आगे

 चंडीगढ़ संसदीय सीट के लिए वोटों की गिनती चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) सेक्टर-26 में हो रही है। सीसीईटी कैंपस में मतगणना प्रक्रिया के लिए परिसर में दो हॉल तैयार किये गये हैं, जिनमें कुल 42 मतगणना टेबल हैं। वोटों की गिनती के दौरान लगातार नतीजे सामने आ रहे हैं। पहले राउंड की बात करें तो इंडिया गठजोड़ के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं, जिनका मुकाबला बीजेपी के संजय टंडन से है।

अब तक के रुझान
मनीष तिवारी (कांग्रेस) 62183
संजय टंडन (भाजपा) 57156
डॉ. ऋतु सिंह (बसपा) 2633

Related Articles

Back to top button