Sliderअन्य राज्य

चंपावत ज़िले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई सामने

उत्तराखंड : चंपावत ज़िले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा के पास एक बारात की गाड़ी खाई में गिर गई जिससे मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे ने बारात की खुशियों को मातम में बदल दिया।यह भीषण दुर्घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। पिथौरागढ़ के शेराघाट से बालातड़ी दुल्हन को विदा कर लौट रही बोलेरो वाहन बागधारा मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे।

Related Articles

Back to top button