Sliderअन्य राज्य

सड़क हादसे में छह युवकों की मौत

राजस्थान: राजस्थान के दौसा जिले में सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार देर रात कार और ट्रक की टक्कर के कारण हुआ। उसने बताया कि कार में सवार लोग आभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी जयपुर-आगरा राजमार्ग पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई पुलिस ने बताया कि युवक दोस्त थे और दौसा के कालाखो गांव के रहने वाले थे।

Related Articles

Back to top button