
पंजाबशिक्षा और संस्कृति
एच.एम.वी. की पालिटिकल साइंस की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम.ए. पालिटिकल साइंस सेमेस्टर एक व तीन की छात्राओं ने जीएनडीयू में शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार एसजीपीए प्राप्त किए। सेमेस्टर एक में आंचल ने 8 एसजीपीए, दिया अरोड़ा ने 7.80 एसजीपीए तथा रीत नंदिनी ने 7.60 एसजीपीए प्राप्त किए। सेमेस्टर तीन में गुरप्रीत कौर ने 7.80 एसजीपीए, तरुणिका रामपाल ने 7.60 एसजीपीए प्राप्त किए। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं व विभागाध्यक्षा श्रीमती अलका शर्मा व डॉ. जीवन देवी को बधाई दी।



