दोआबापंजाब

 जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर सनसनी फैली आप नेत की हत्या

जालंधर:  जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर उस समय सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने आम आदमी पार्टी जालंधर कैंट की हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थहिरा के करीबी लक्की ओबराय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

जानकारी के अनुसार, लक्की ओबराय गुरुद्वारा साहिब में पाठ करने के बाद बाहर निकले थे और अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर 8 से 10 राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गाया

घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है

Related Articles

Back to top button