पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘सिल्वरज़ोन इंग्लिश ओलंपियाड’ तथा ‘सिल्वरज़ोन इंटरनेशनल इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसिस ओलंपियाड’ में जीते विभिन्न पदक

● विद्यालय प्रबंधन एव श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यालय में ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन’ की ओर से ”सिल्वेरज़ोन इंग्लिश ओलंपियाड’ तथा ‘सिल्वरज़ोन इंटरनेशनल इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसिस ओलंपियाड'(2023-24) की परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती ऋतु देवगन तथा श्रीमती सविता शर्मा के मार्गदर्शन में तीसरी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश ओलंपियाड’ की परीक्षा में पाँच विद्यार्थियों ने स्वर्ण, तीन विद्यार्थियों ने रजत और दो विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
● चौथी कक्षा के विद्यार्थी दिव्यम खोसला ने श्रीमती शालू मागो के मार्गदर्शन में ‘इंटरनेशनल इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसिस ओलंपियाड’ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन’ की ओर से परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन
की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली,श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button