Sliderपंजाब

जालंधर में झाड़ियों से मिला शव, फैली सनसनी

फगवाड़ा : दोसांझ रोड स्थित अर्बन एस्टेट के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब कूड़े के ढेर के नजदीक झाड़ियों से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अर्बन एस्टेट गेट के पास सफाई के दौरान एक सफाई सेवक की नजर झाड़ियों में पड़े युवक पर गई। उसने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Related Articles

Back to top button