

दिल्ली: फेस्टिव सीजन में हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए टिकट का खर्च बढ़ सकता है। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। नए चार्ज 6 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे के बाद की जाने वाली नई बुकिंग पर लागू होंगे एयरलाइन के इस फैसले का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो निर्धारित समय के बाद अपनी फ्लाइट टिकट बुक करेंगे। फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी का फैसला जेट फ्यूल यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच लिया गया है।घरेलू उड़ानों में फ्यूल सरचार्ज यात्रा की दूरी के आधार पर तय किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। घरेलू उड़ानों के लिए इसमें करीब 100 रुपए से 350 रुपए तक की बढ़ोतरी बताई जा रही है।हालांकि, कुछ रूट और किराया श्रेणियों में कुल बढ़ोतरी इससे अधिक भी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में करीब 375 रुपए से लेकर 1,300 रुपए तक की बढ़ोतरी की है।



